Breaking News

काशीपुर: चरनप्रीत साहनी 153 प्रतिभागियों को पछाड़ कर बनीं “मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टाइल” आइकॉन, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2025)

काशीपुर। नगर की चरनप्रीत साहनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता का परचम लहराते हुए “मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025” प्रतियोगिता में स्टाइल आइकॉन का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता गुड़गाँव स्थित होटल लीला एम्बियंस में चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं चयन चरणों के बाद 12 जुलाई को सम्पन्न हुई।

देश-विदेश से आईं सैकड़ों प्रतिभागियों में से 153 प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुँचीं, जिनमें से काशीपुर की चरनप्रीत साहनी ने अपने आत्मविश्वास, सौम्यता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर निर्णायकों का दिल जीत लिया। “मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन” का खिताब उनके नाम किया गया, जो न केवल नगर क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

चरनप्रीत साहनी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी की धर्मपत्नी हैं और तीन प्यारी बेटियों की माँ भी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपनी फिटनेस और स्टाइल को जिस तरह सँवारा, वह महिला वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकती हैं। चरनप्रीत साहनी ने नारी सामर्थ्य की एक सशक्त मिसाल पेश की है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-