Breaking News

टिहरी हादसा : तीन कांवड़ यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2025)

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा खाड़ी क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर आगे उस समय हुआ जब कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में कुल 18 कांवड़ यात्री सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन के अनुसार, चार गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को नरेन्द्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को मौके पर ही सीधा कर लिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कांवड़ यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रशासन को समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस हादसे ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-