Breaking News

सुरुचि सक्सेना ने संभाला इनरव्हील मंडलाध्यक्ष का पदभार, हरिद्वार में भव्य समारोह संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2025)

हरिद्वार। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष डॉ. सुरुचि सक्सेना ने हरिद्वार में आयोजित एक गरिमामयी असेम्बली समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें यह जिम्मेदारी निवर्तमान मंडलाध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह धाकरे द्वारा सौंपी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।

समारोह की मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनरव्हील की अध्यक्षा श्रीमती ममता गुप्ता रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति महिपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर इनरव्हील के आदर्शों और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

डॉ. सुरुचि सक्सेना के साथ अन्य नव-निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पदभार ग्रहण किए। इनमें ममता बाजपेयी (वाइस चेयरमैन), नीलू मिश्रा (सचिव), ज्योति मित्तल (ESO), आरती महरोत्रा (कोषाध्यक्ष), मंजु पारिख (ISO) और प्राची अग्रवाल (क्लब एडिटर) प्रमुख हैं।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में सुविख्यात पर्यावरणविद् एवं मिस स्कूबा इंटरनेशनल सुश्री वर्षा राजखोवा ने पर्यावरण संरक्षण और महिला नेतृत्व पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।

इस विशेष अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष सोनल बंसल (PNE), लता गोयल, विनोद ऋषि, सुमन जिंदल, गीता गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, होस्ट क्लब काशीपुर से रेखा जिंदल, मोनिका अग्रवाल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अंजलि गोयल, नीलम घई, नेहा अग्रवाल, निमिषा अग्रवाल, उषा संगल, पारुल गोयल, रचना गर्ग, पूजा अग्रवाल, साधना जिंदल, डॉ. मौलश्री, रूपाली अग्रवाल, पूनम जोशी, रेनू रावल, ऋचा अग्रवाल, नैनी की रूपाली अग्रवाल, संगीता गोयल, सोनाली गर्ग, सुधा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शोभा सिंघल, विनीता अग्रवाल, आभा गोयल, शालिनी अग्रवाल, सोनी सेठ सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ और इनरव्हील के आगामी वर्ष के सेवा संकल्पों और कार्यक्रमों की नींव इस समारोह के माध्यम से सुदृढ़ हुई।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-