Breaking News

उत्तराखंड में सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस;11 यात्री लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जून 2025)

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के घोलतीर क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे उफनती अलकनंदा नदी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोग बस से बाहर छिटक गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन नदी का तेज बहाव राहत कार्यों में बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे में हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य में गोताखोरों की टीम भी लगाई गई है और आसपास के ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद हैं।

यह हादसा एक बार फिर उत्तराखंड की दुर्गम पहाड़ी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बस किस कम्पनी की थी, उसमें कितने यात्री सवार थे और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।
एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है। जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-