Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2025)

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा बुधवार 25 जून 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में विभिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

25 से 27 जून के बीच देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, साथ ही तेज हवाएँ (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की आशंका भी है।अन्य जनपदों में भी तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का दौर संभावित है।28 से 29 जून को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग एवं नैनीताल में फिर से भारी बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान नागरिकों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़क अवरोध की आशंका।नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।बिजली और दूरसंचार लाइनों को नुकसान की संभावना जताई गई है।लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदियों के पास न जाने और पक्के घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।

राज्य प्रशासन को सतर्क रहकर आपातकालीन तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग ने विशेष रूप से बिजली गिरने से होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति सतर्क रहने और जानवरों को बाहर न बांधने की भी अपील की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी के लिए अधिकृत माध्यमों से अपडेट लेते रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

👉 अधिक जानकारी के लिए: mausam.imd.gov.in/dehradun

(रिपोर्ट: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून – 25 जून 2025).

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-