Breaking News

नंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए सीएम धामी ने

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जून 2025)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, इस यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न किया जाना चाहिए।

डिजिटल ट्रैकिंग और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर दूरसंचार नेटवर्क की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। डिजीटल ट्रैकिंग सिस्टम की भी  स्थापना की जाए ताकि हर श्रद्धालु की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण

  • यात्रा मार्ग और पड़ावों पर मेडिकल कैंप और डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था हो।
  • हेली एम्बुलेंस की सुविधा रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।
  • यात्रा के दौरान स्वच्छता, टॉयलेट, भोजन और स्नानघर की बेहतर व्यवस्था की जाए।
  • पेयजल और टैंट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  • वन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक दस्तावेज़ीकरण

पर्यटन विभाग को निर्देश दिये गए हैं कि यात्रा के प्रत्येक पड़ाव का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर किया जाए। साथ ही लोकगीतों और लोककथाओं का अभिलेखीकरण भी किया जाए ताकि संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।

भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। पार्किंग स्थलों की योजना बनाई जाए और प्रवेश व निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था हो।

“नंदा राजजात और हरिद्वार कुंभ का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा।” — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नियमित समीक्षा और जन भागीदारी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि:

  • मुख्य सचिव हर माह तैयारियों की समीक्षा करें।
  • मंडलायुक्त (गढ़वाल/कुमाऊँ) प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें।
  • जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य और स्थानीय लोग भी अपने सुझाव दें।

बैठक में राज्यसभा सांसद  महेन्द्र भट्ट, विधायकगण बंशीधर भगत, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, सुरेश गड़िया, पार्वती दास एवं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

© 2025 शब्ददूत.कॉम | सभी अधिकार सुरक्षित

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-