Breaking News

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन करने वालों की संख्या बढ़ी,धामी सरकार और पलायन निवारण आयोग की पहल रंग लाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जून 2025)

उत्तराखंड प्रदेश के लिए पलायन से जुड़ी अच्छी खबर है। कहा जा सकता है कि सरकार और पलायन आयोग की मेहनत रंग ला रही है। दरअसल बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में रिवर्स पलायन हो रहा है। दूसरे प्रांतों में काम करने गए उत्तराखंड के लोग वापस आ रहे हैं। जिन क्षेत्रों में उन्होंने काम किया उसी को गांव में बड़ा स्वरूप दे रहे हैं।

पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष शरद नेगी ने कहा कि वह जब उन क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां से पलायन हुआ था, उस क्षेत्र में रिवर्स पलायन बड़ी मात्रा में देखने को मिल रहा है। खास तौर पर पर्यटन के क्षेत्र में लोग खूब रुचि दिखा रहे हैं। इसके साथ ही कृषि, बागवानी व डेरी फॉर्म क्षेत्र में भी लोग काम कर रहे है। शरद नेगी ने कहा कि वह अब पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग का दौरा करेंगे। इन जनपदों में भी वह रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके बाद सटीक आंकड़ों का पता लग सकेगा कि कितने लोगों ने रिवर्स पलायन किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-