Breaking News

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के स्टाफ ने प्रवेश प्रचार अभियान चलाया

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जून 2025)

भवाली /रामगढ़।महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ के द्वारा रामगढ़ ब्लॉक, बाजार ,मल्ला रामगढ़ ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामगढ़, नारायण स्वामी इंटर कॉलेज रामगढ़ ,राजकीय इंटर कॉलेज सूपी ,राजकीय माध्यमिक विद्यालय सतबुगा ,राजकीय इंटर कॉलेज प्यूडा ,राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, राजकीय इंटर कॉलेज नथुवाखान, हरतोला, कस्यालेख सहित तमाम बैंक, डाकघर ,साइबर कैफे ,बाजार मैं प्रचार प्रसार अभियान चलाया और बताया कि महाविद्यालय रामगढ़ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं सभी अपने इंटर पास बच्चों को प्रवेश के लिए कहें और राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए भेजें।

इससे पूर्व प्रचार दल को प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी एवं डॉ माया शुक्ला के द्वारा रवाना किया गया। दल का नेतृत्व डॉ हरीश चंद्र जोशी के द्वारा किया गया। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ कला संकाय के सात विषयों अर्थशास्त्र, हिंदी ,समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी ,संस्कृत के साथ संचालित है ।सभी विषयों में प्राध्यापकगण मौजूद हैं।

दल में डॉ संध्या गढ़कोटी, डॉ निर्मला रावत, श्रीमती नीमा पंत,  हरेश राम , कविंद्र प्रसाद, हिमांशु बिष्ट , सुश्री दीप्ती , कमलेश,  गणेश सिंह बिष्ट,  प्रेम भारती , कुंदन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-