Breaking News

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम के समर कैंप में छात्राओं को कुमाऊंनी संस्कृति व परंपरागत आभूषण,छोलिया नृत्य का प्रदर्शन कर बताया

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मई 2025)

काशीपुर। प्रदेश के विद्यालयों में इन दिनों 27 मई से 2 जून तक चल रहे समर कैंप का आयोजन यहाँ राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में में तीसरे दिन प्रातः कालीन प्रार्थना कुमाऊंनी के साथ शुरूआत की गई।

प्रधानाचार्या श्रीमती आशा पुरोहित ने तीसरे दिन की रूपरेखा बतायी। इस अवसर पर छात्राओं को कुमाऊंनी संस्कृति की वेशभूषा, पिछौडा, पहुंची, गुलोबंद, नथ, जड़ी टीका आदि छात्राओं को प्रदर्शित किया गया। साथ ही इन वस्त्रों व आभूषण के संबंध में जानकारी दी गई। उत्तराखंड की ऐपण कला, भित्ति कला का प्रदर्शन कर इसकी पूरी जानकारी दी गई। कुमाऊं का प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य छोलिया की उत्पत्ति को वीडियो प्रदर्शन कर बताया गया।

इस अवसर पर ऐपण के लिए गेरू व चावल से बिस्वार तैयार करना प्रायोगिक रूप से बताया गया। साथ ही दहलीज पर ऐपण बनाकर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने झोडा नृत्य का प्रदर्शन किया जिसे छात्राओं ने बड़ कौतूहल और उत्साह से देखा। घूघूती की कहानी और कुमाऊनी रामायण का मंचन कल  किया जायेगा । इस दौरान नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्या श्रीमती आशा पुरोहित, संदर्भदाता श्रीमती शशी यादव, श्रीमती रश्मि गौतम आदि समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-