Breaking News

बात कुछ अलग ही है :इंडिया में फॉग चल रहा है और काशीपुर में इन दिनों कौन चल रहा है?

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2025)

बहुत दिन पहले टेलीविजन पर एक विज्ञापन आया करता था कि इंडिया में क्या चल रहा है। जबाब था इंडिया में तो फॉग चल रहा है। इन दिनों काशीपुर में इसी विज्ञापन की तर्ज पर लोगों की जुबान पर एक अलग ही चर्चा चल रही है। काशीपुर में आजकल क्या चल रहा है? तो सीधा जबाब होता है कि दीपक बाली चल रहा है।

ये कोई कपोल कल्पित बात नहीं है। आज की स्थिति को देखते हुए वास्तव में ऐसा ही चल रहा है। नगर निगम के मेयर के साथ साथ दीपक बाली हर समस्या के समाधान का जरिया बन गये हैं। नगर निगम की जो जिम्मेदारियां होती हैं उससे आगे बढ़कर दीपक बाली के पास हर समस्या का समाधान है। ऐसा लोग मानने लगे हैं। शायद ही कोई ऐसा विभाग होगा जिसकी समस्या को लेकर आम जन दीपक बाली के पास नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों की अपेक्षायें बढ़ती जा रही हैं।

अभी तक कि जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक दीपक बाली इस इम्तहान में अच्छे नंबर ला रहे हैं। या यूं कहें कि टॉपर हैं। यदि यूं ही चलता रहा तो जनता की समस्याओं की प्रश्नावली के हर सवाल को दीपक बाली हल कर बाकी जनप्रतिनिधियों को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। ऐसे में राजनीतिक समीक्षा अगर की जाये तो दीपक बाली काशीपुर की राजनीति का वो चेहरा बन गया है जो एयरकंडीशन्ड कार्यालय और कमरों में बैठने वाले जनप्रतिनिधि की छवि को बदल रहे हैं।

काशीपुर की राजनीति में दीपक बाली की पारी लंबी होने जा रही है। हालांकि कुछ मामलों में उन्हें आउट करने की कोशिश की गई लेकिन दीपक बाली ने ऐसी हर बाल को नो बाल साबित कर आउट होने की संभावनाओं को सिरे से ही खारिज कर दिया है। हां, यहाँ उनकी तुलना पूर्व के विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी और काशीपुर के दिग्गज नेता स्व सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया से की जाती है। पर दीपक बाली इस तुलना में उनसे भी आगे बढ़कर अपनी वी आई पी छवि के आवरण को उतार फेंकते हैं और मेयर एक साधारण नागरिक बनकर जनता के साथ बैठकर एक नयी परंपरा बना रहे हैं। दीपक बाली मेयर दिखाई देने से ज्यादा काशीपुर के नागरिक के रूप में अपनी छवि तैयार कर चुके हैं और लोगों ने उन्हें इस रूप में स्वीकार भी कर लिया है। यहां यह जरूर कहना होगा कि मेयर दीपक बाली को अपनी इसी छवि को बनाये रखन होगा।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-