Breaking News

हरिद्वार :महिला से छेड़छाड़ के मामले में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मई 2025)

हरिद्वार। प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आज पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लुधियाना ले गई है। बताया गया कि महंत पर पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

बुधवार को स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

जानकारी देते हुए हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट लेकर आई थी और महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि महंत को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने इतना जरूर बताया कि पंजाब पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर आई थी, जिसमें हमने सहयोग किया। साथ ही महंत रोहित गिरी ने भी पंजाब पुलिस का सहयोग करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। रोहित गिरी मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही चंडी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना होती है। मालूम हो कि हरिद्वार में दो विशाल पर्वतों पर मां भगवती के दो सिद्ध मंदिर स्थित है। इनमें से एक मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत पर है, जिसकी देखरेख मां मनसा देवी का ट्रस्ट करता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-