Breaking News

बिग ब्रेकिंग :सात पाकिस्तानी घुसपैठिये आतंकियों को बीएसएफ ने किया ढेर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मई 2025)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाये पाकिस्तान ने 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान जैश के रूप में हुई है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों ने आधी रात को घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने इस पूरी घटना का एक वीडियाे भी जारी किया है, जिसमें आतंकी घुसपैठ और गोलीबारी दिखाई दे रही है।

8-9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। इस दौरान कम से कम 7 आतंकवादियों को मार गिराया गया और पाकिस्तान की ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया गया: बीएसएफ

बॉर्डर पर रात में सेना की टुकड़ी गश्ती कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर आतंकियों पर पड़ी। रात करीब 11.30 बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत के अंदर घुसने का प्रयास किया। जवानों की तरफ रोके जाने के बाद उन्होंने भागना चाहा, लेकिन जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सांबा पहले से भी घुसपैठ के मामले में काफी संवेदनशील क्षेत्र है। यही कारण है कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए यहां चौकसी बढ़ा दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-