Breaking News

माणा में हिमस्खलन की चपेट में आए 03 श्रमिकों के शव और बरामद, कुल 07 श्रमिकों की मौत,मृतकों की सूची आई सामने

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च 2025)

देहरादून। माणा के पास हिमस्खलन में की चपेट में आकर लापता चल रहे 03 श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए। 04 श्रमिकों के शव गत दिवस बरामद कर लिए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल 07 श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं देहरादून निवासी एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बताया कि लापता 01 श्रमिक की तलाश जारी है। खोज एवं बचाव दलों द्वारा उसका रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्योतिर्मठ में मृतक श्रमिकों का पोस्टमार्टम किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 44 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है।
मृतकों की सूची
महेंद्र पाल कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश जितेंद्र सिंह रामपुर उत्तर प्रदेश, मंजीत यादव मऊ उत्तर प्रदेश, आलोक यादव कानपुर देहात, हरमेश चंद्र ऊना हिमाचल, अनिल कुमार उधम सिंह नगर किच्छा, अशोक पासवान फतेहपुर  उत्तर प्रदेश, जबकि अरविंद कुमार सिंह निवासी देहरादून अभी लापता है।

Check Also

श्रीरामनवमी विशेष :अद्भुत संयोग एक साथ बरसेगी दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद, आखिर क्यों दोपहर में की जाती है श्री राम की पूजा?

🔊 Listen to this रामनवमी का त्योहार भगवान राम को समर्पित है और इस दिन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
12:52