Breaking News

उत्तराखंड :बद्रीनाथ में ग्लेशियर टूटा, 57 श्रमिक दबे, 16 को बचाया, मौके पर राहत कार्य जारी, सीएम धामी रखे हुए हैं नजर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2025)

बद्रीनाथ। यहाँ से एक दुखद खबर आ रही है। भारी बर्फबारी के बाद  माणा-घस्तोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूट गया जिसमें 57 मजदूर बर्फ में दब गये इनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 41 मजदूर अभी भी लापता हैं। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन  की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ये सभी मजदूर एक निजी ठेकेदार के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। यह ग्लेशियर एक नदी के ऊपर आया है, जिससे आसपास की निर्माणाधीन संरचनाओं को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं. हम आईटीबीपी से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और अन्य सभी लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-