@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी 2025)
काशीपुर । वार्ड नंबर 19 से निर्विरोध पार्षद चुने गए शिवांश गोले के पिता कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट शिवरात्रि पर्व से पूर्व वार्ड की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण करते नजर आये। कैलाश प्रजापति स्वयं पूर्व पार्षद व नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि बहुत बड़ा पर्व है और हर गली मोहल्ले से शिव भक्त कांवड़ लेने गए हैं लिहाजा हमारी जिम्मेदारी बनती है कि शिवरात्रि के अवसर पर चोक पड़ी नालियों की सफाई हो और जहां कहीं भी कूड़ा पड़ा हो उसको उठाया जाए। बेटे के साथ-साथ वह खुद भी वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान तथा सफाई आदि पर खुद भी पूरा ध्यान दे रहे हैं ताकि उनका वार्ड एक आदर्श वार्ड बन सके।
उल्लेखनीय है कि शिवांश गोले अपने वार्ड में निर्विरोध चुनाव जीत गए थे क्योंकि उनके पिता और उनका परिवार हमेशा भाजपा से जुड़ा रहा है। इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर उन्होंने भाजपा को ही समर्थन दिया था और मेयर के चुनाव में अपने पिता कैलाश प्रजापति एडवोकेट के साथ मिलकर चुनाव प्रचार में बहुत मेहनत की। शिवांश गोले ने निर्दलीय होते हुए भी निर्विरोध चुनाव जीतकर चुनाव के दौरान सनसनी फैला दी थी और वे चर्चाओं में आ गए थे। उनका कहना है कि वह अपने वार्ड की उन्नति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हुए हैं और लोग उन्हें अपनी सेवा में जब भी याद करेंगे वह उनके बीच खड़े नजर आएंगे।
शिवांश गोले कहते हैं कि प्रदेश के युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर विकास की बुलंदियों को छुएगा और जैसे काशीपुर की लोग कल्पना करते थे उससे भी बेहतर काशीपुर नजर आएगा। उधर कैलाश प्रजापति एडवोकेट कहते हैं कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। लिहाजा चुनाव में जो संकल्प लिए गए थे वे सभी संकल्प पूरे होंगे और काशीपुर एक शानदार शहर बना नजर आएगा
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
