Breaking News

उत्तराखंड :देर रात उत्तरकाशी के सावणी गांव में लगी आग से कई मकान जलकर राख, बुजुर्ग महिला की मौत, सीएम धामी ने दिये प्रभावितों की हरसंभव सहायता के निर्देश

 

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी 2025)

उत्तरकाशी । यहाँ मोरी तहसील के सावनी गांव में देर रात लगी आग में दो दर्जन मकान खाक हो गये। इस अग्निकांड में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। रात लगभग साढ़े दस बजे लगी आग की सूचना पाकर राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पशुपालन विभाग और वन विभाग मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी रही। देर रात ढाई बजे इस आग पर काबू पाया जा सका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आग से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि गांव में कुल 9 मकान पूर्ण रूप से जल चुके हैं। जिसमे लगभग 15-16 परिवार निवास करते थे। इसके अतिरिक्त 2 मकानों को आग से बचाने हेतु पूर्ण रूप से तोड़ा गया है और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि अपुष्ट सूचना है कि किसी घर में पूजा का दीया जल रहा था जिससे आग लगना बताया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 22-25 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिनको रहने के लिए टैंट की तत्काल व्यवस्था की गई। राशन हेतु खाद्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-