@शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी 2024)
काशीपुर । मौ कटोराताल में छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के नजदीक स्थित भुल्लन शाह मजार पर हो रहे निर्माण को लेकर जिला विकास प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी कर दो दिन में जबाब देने के लिए कहा है।
जिला विकास प्राधिकरण के नोटिस में कहा गया है कि मजार को बिना सरकारी अनुमति के प्रथम और द्वितीय तल में बनाया गया है।
नोटिस के मुताबिक उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा-14 की अपेक्षानुसार कार्यालय जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला-उधमसिंहनगर क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर, के सक्षम प्राधिकारी की अनुज्ञा प्राप्त किये बिना उक्त स्थल पर लगभग 1500 वर्ग फिट क्षेत्रफल में भूतल व प्रथमतल पर व्यवसायिक हॉल व कमरों का निर्माण किया जा रहा है। स्थल पर निर्माण कार्य का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया है।
नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि निर्माण कर्ता 9 जनवरी की सुबह 11 बजे तक उपाध्यक्ष / सचिव / संयुक्त सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर के कार्यालय में उपस्थित हों। निर्माण से संबंधित आवश्यक अनुमति प्रपत्र न दिखाये जाने पर इस निर्माण कार्य को ध्वस्त किया जा सकता है। साथ ही इस का उल्लंघन करने पर नियमानुसार जुर्माने व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal