@शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी 2024)
काशीपुर। मेयर का चुनाव न लड़ने के लिए गगन कांबोज ने शहर की जनता और अपने समर्थकों से माफी मांगी। एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में गगन कांबोज ने कहा कि जैसा समर्थन और प्यार उन्हें दिया है वह बनाये रखें और इस चुनाव में उनकी पूरी टीम भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज से ही जुट गई है।
इस दौरान गगन कांबोज ने मां मनसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से वह बेहद दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में 2008 की पुनरावृत्ति किसी भी हाल में नहीं होगी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरे उतरेंगे और इस मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली की रिकार्ड तोड़ विजय होंगी और काशीपुर में भगवा लहरायेगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जबाव देगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal