Breaking News

काशीपुर से बड़ी दुखद खबर: मां मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू का आकस्मिक निधन, शहर में शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2024)

काशीपुर । मां मंसा देवी शोभायात्रा के प्रमुख विकास शर्मा खूट्टू का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ।

उनके निधन पर पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्व खुट्टू ने अपने स्वर्गीय पिता रमेश चंद्र शर्मा खूट्टू द्वारा प्रारंभ की गई मां मंसा देवी शोभायात्रा को लगातार वृहद रूप दिया था।

उनके निवास पर इस दुखद खबर को सुनते ही भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। अभी उनका शव काशीपुर नहीं पहुंचा है। शब्द दूत परिवार उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-