Breaking News

अब इन मार्गों पर ई रिक्शा पर प्रतिबंध, यातायात व्यवस्था सुधारने को प्रशासन की पहल

@शब्द दूत ब्यूरो (29 नवंबर 2024)

अब पहली दिसंबर से हल्द्वानी शहर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा हल्द्वानी शहर में पहली दिसंबर से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस अधिक्षक, शहर, हरबंस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को अनिवार्य रूप से अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा निर्धारित वर्दी पहनना भी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया, तो एक दिसंबर के बाद से हर दिन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों का वाहन सीज करने के साथ-साथ उनका परमिट भी रद्द किया जाएगा।

प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में मौजूद ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है। इस निर्णय के बाद, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-