Breaking News

बड़ी खबर :बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर हमला, हिंदू एकता यात्रा के दौरान हुआ हमला

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर 2024)

छतरपुर। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान मोबाइल फोन से हमला किया गया। हमले में उन्हें चोट भी आई है।

घटना उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर के पास हुई। भीड़ में से किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंका, जिससे उनके कान में चोट लगी। शास्त्री ने कहा कि उन्हें मोबाइल मिल गया है। घटना के बाद देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर ऐसी एकता यात्राएं नहीं निकाली गईं, तो देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा पर हैं। यात्रा झांसी के मऊरानीपुर से शुरू हुई। सुबह 9 बजे राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ यात्रा जब शुरू हुई, जब रामवन होटल के पास अचानक भीड़ में से किसी ने फूलों के साथ एक मोबाइल फोन शास्त्री की ओर फेंका। यह फोन सीधे उनके कान पर लगा, जिससे उन्हें चोट लगी।

इस घटना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी एकता यात्राएं नहीं निकाली जाती हैं, तो देश गृहयुद्ध की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा कि देश को गृहयुद्ध से बचाना बहुत जरूरी है। शास्त्री ने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि ये चीजें देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ये भेदभाव खत्म नहीं होंगे और युवाओं के हाथ में कलम नहीं होगी, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-