Breaking News

उत्तराखंड के जसपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर 2024)

जसपुर । उत्तराखंड में सड़क हादसों में असामायिक मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात हुये एक हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देर रात कार पलटने से हुईं 3 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात टॉल प्लाजा के निकट चाय पीने की ललक में जसपुर से निकले पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर जसपुर बीएसबी इंटर कालेज के पास पलट गईं। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 युवको मे से दो की मौके पर ही मौत हो गई एक ने काशीपुर निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल अन्य दो युवकों को गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच हालात का बारीकी से मुआयना किया। मृतकों के नाम शाहरुख, आमिर और खालिद निवासी चांद मस्जिद,रहमत नगर जसपुर हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-