Breaking News

पुलिस अधिकारी की सलाह वायरल, माइक पर बोले “अपना भविष्य बर्बाद मत करो इन नेताओं के चक्कर में” देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 नवंबर 2024)

संभल। यहाँ आज सुबह हुये बवाल के बीच एक पुलिस अधिकारी की सलाह वायरल हो रही है। संभल में शाही मस्जिद के सर्वे की टीम पर पथराव कर रही युवाओं की भीड़ को एस पी माइक पर ये सलाह दे रहे थे।

दर असल भीड़ में कुछ युवा पत्थरबाजी कर रहे थे। इस बीच वहाँ मौजूद एस पी कृष्ण विश्नोई उन युवाओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच वह माइक पर एक सलाह देते सुनाई दिये। वह कह रहे थे कि मान जाओ, अपना भविष्य मत बरबाद करो इन नेताओं के चक्कर में। एसपी की यह सलाह बता रही थी कि जो कुछ भी हो रहा है वह नेताओं की वजह से हो रहा है इसलिए नेताओं के चक्कर में अपने भविष्य से खिलवाड़ मत करो। अब सवाल यह है कि वह किन नेताओं की ओर इशारा कर रहे थे?

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-