Breaking News

काशीपुर के नीरज नेगी ने फोन पर महिला पुलिस अधिकारी को क्यों किया प्रपोज?जानकर आप भी करेंगे प्रशंसा, ये जानने के लिए देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 नवंबर 2024)

काशीपुर । हेलो, एसीपी मलायका बोल रही हैं? मैं आप जैसी दबंग से शादी करना चाहता हूं “। चौंक गये ना आप। ये काशीपुर के नीरज नेगी हैं। और ये फोन कन्वरसेशन लोकप्रिय हिंदी धारावाहिक हप्पू की उलटन पलटन के एक एपिसोड का है।

नगर निवासी नीरज नेगी मुंबई की फिल्म नगरी में अपने अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं। इन दिनों नीरज नेगी काशीपुर अपने निजी निवास पर आये हैं। इस दौरान उनसे शब्द दूत ने फिल्म, अभिनय और थियेटर की दुनिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की। नीरज नेगी ने जहां अपने संघर्ष की कहानी साझा की वहीं नीरज नेगी ने इस दिशा में अपना कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को जरूरी सलाह दी है।

आपको बता दें कि काशीपुर के नीरज नेगी तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज फिल्म में भूमिका निभाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। आजकल नीरज नेगी एंड टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक हप्पू की उलटन पलटन में भी नजर आ रहे हैं। वहीं जाने-माने अभिनेता रघुवीर यादव के साथ एक नाटक की रिहर्सल कर रहे हैं जो जल्द ही थियेटर में मंचित होगा।

नीरज नेगी से हुई बातचीत का पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर दिये गए लिंक 🔗 पर जाकर देख सकते हैं।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-