@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024)
काशीपुर । एक युवा आढ़ती ने आज देर शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लवजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (34 वर्ष) है वह ग्राम सरवरखेड़ा निवासी था। बताया जाता है कि उसने 32 बोर के अवैध पिस्टल से अपनी दाईं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है परिजनों से घटना के संबंध मे पूछताछ में जुट गई हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


