Breaking News

….. और नहीं कर पाये “पुतलास्वरुप रावण का वध”, तीर कमान दोनों हाथों से छूट कर गिर गये, मुख्यमंत्री नीतीश के साथ ये क्या हो गया? देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2024)

पटना। यहाँ रावण के पुतला दहन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ऐसी घटना हुई जिससे वह झेंप गये और इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल पटना के गांधी मैदान में रावण कुल के पुतलों का दहन कार्यक्रम था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दाहिनी ओर राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और बायीं ओर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़े थे। रावण दहन के वक्त सभी के हाथ में तीर कमान मौजूद था। सभी ने डोरी खींचा और रावण की ओर निशाना साधा। ठीक उसी वक्त तीर सहित कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हाथों से छूट कर मंच से नीचे गिर गया। नीतीश कुमार थोड़ी देर के लिए घबरा गए। फिर झेंप गए और उसके कुछ देर तक गंभीर भी रहे।

मुख्यमंत्री की हाथों से तीर-कमान छूटने का वीडियो वायरल हो गया है। एक्स पर हजारों लोगों ने इसे देखा है। लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। तीर- कमान गिरने के बाद नीतीश कुमार थोड़ी देर नीचे देखते रहे। उसके बाद राज्यपाल को इशारों से बताया कि मेरा तो नीचे गिर गया। उसके बाद पीछे मुड़े और बैठने के लिए चले गए। थोड़ी देर का ये वीडियो लोग खूब देख रहे हैं।

Check Also

जयंती पर विशेष :कालजयी साहित्यकार गौरा पंत “शिवानी” का रचना संसार, कृतित्व और व्यक्तित्व पर एक नजर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(17 अक्टूबर 2024) गौरापंत शिवानी का जन्म राजकोट (गुजरात) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-