@शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2024)
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी को सेवा विस्तार मिल गया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व आज उन्होंने राज्यपाल से नि लेफ्टिनेंट कर्नल गुरमीत सिंह से भी मुलाकात की।
उनके सेवा विस्तार को केंद्र से मंजूरी प्राप्त हो गई है। भारत सरकार के अवर सचिव की ओर से मुख्य सचिव के सेवा विस्तार का आदेश जारी किया गया है।
केंद्र से जारी आदेश में अवर सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार के दिनांक 08.08.2024 के प्रस्ताव का संदर्भ लेने और एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट देते हुए एआईएस (सीएस-आरएम) नियम, 1960 के नियम 3 को लागू करके श्रीमती राधा एस रतूड़ी, आईएएस (यूके:1988), मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार की सेवा को 01.10.2024 से 31.03.2025 तक छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए विस्तारित करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराने का निर्देश हुआ है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


