@शब्द दूत ब्यूरो (16 सितंबर 2024)
मुंबई। शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा।
शिवसेना विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान खतरे में है। ऐसा फेक नरेटिव फैलाकर लोगों का वोट लिया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। वे आज पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। राहुल ने जो ये भाषा बोली है कि आरक्षण खत्म करेंग. मैं कहता हूं जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा। राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का 100 फीसदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। आरक्षण खत्म करने की मन की बात उनके जुबान पर आ गई। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal