@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2024)
काशीपुर । संस्कार भारती की महानगर इकाई की ओर से “श्री कृष्णा रूप सज्जा प्रतियोगिता” का आयोजन रविवार को रामलीला सभागार में किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक बाली,कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार चौहान (एड०) (एम० डी०) रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण एवं माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी।
प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गयी जिसमें लल्ला वर्ग में 26 जबकि कान्हा वर्ग में 60 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक के रुप में डॉ विध्या प्रकाश दीक्षित , श्रीमती नुपूर गुप्ता , एवं श्रीमती पूनम गुप्ता रहे। निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान दिया गया जिसमें लल्ला वर्ग में प्रथम स्थान पर रूद्रांक्ष कपूर पुत्र ललित कपूर, द्वितीय स्थान पर अपिक्क्षा पाल पुत्री अभिषेक पाल व तृतीय स्थान पर अव्यान सिंह पुत्र निखिल सिंह रहे जबकि कान्हा वर्ग में प्रथम स्थान पर मानविक भारद्वाज पुत्र आशीष शर्मा द्वितीय स्थान पर एकक्ष पुत्र भरत कपूर व् तृतीय स्थान पर अदान्त सारस्वत पुत्र अमन सारस्वत रहे।
अतिथियों द्वारा सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को संस्कार भारती द्वारा मोमेंटों व सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर उदय राज कॉलेज के छात्र अमन सैनी व संस्कार स्कूल के बच्चों द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक संस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्कार भारती द्वारा लगाया गया श्री कृष्ण का बाँसुरी एवं मोर पंख के साथ सेल्फी पॉइंट रहा जिसके साथ आये हुए अभिवावकों एवं बच्चों ने अपना फ़ोटो लिया। कार्यक्रम का संचालन इकाई महामंत्री पंकज शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर की वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती उषा चौधरी, कैलाश प्रजापति (एड०), अशोक पैगिया , के एल बंसल , ब्रजेश गुप्ता (प्रधानाचार्य-उदय राज इन्टर कॉलेज), जे पी अग्रवाल (पूर्व प्रधानाचार्य-उदय राज इन्टर कॉलेज), विनय जैन (अध्यक्ष-भारत विकास परिषद), देवेन्द्र जैन (आदर्श प्रिंटिंग प्रेस), अमित मित्तल (नगर संघचालक-आर एस एस),डा यशपाल रावत, सुरेन्द्र कोठारी (नगर सह कार्यवाह आर एस एस), सहित संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर सारस्वत, प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल, इकाई अध्यक्ष शेष कुमार सितारा, सुभाष चन्द्र शर्मा जी, इकाई कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल , कपिल अग्रवाल, मनोज पंत, श्रीमती मंजुल मिश्रा, श्रीमती सोनल सिंघल, श्रीमती सुरभि अग्रवाल, श्रीमती दीपा भट्ट, श्रीमती रेखा सक्सेना, श्रीमती पायल अग्रवाल , कुमारी अनुश्री भारद्वाज, श्रीमती अनीता सिंह, सहित नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिक व संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

