Breaking News

हरियाणा विधानसभा के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को होगा मतदान,4 को आयेंगे परिणाम

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2024)

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर को रखी है। यहां एक ही चरण में मतदान होगा। यहां कुल सीटें 90 हैं और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा की 90 में 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। 20 हजार 629 पोलिंग बूथ हैं। 150 मॉडल पोलिंग बूथ हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव दुनिया में हमारी लोकतांत्रिक ताकत का प्रमाण है।

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-