Breaking News

बड़ी खबर :बरेली में छह महिलाओं का हत्यारोपी साइको किलर गिरफ्तार, हत्याओं की वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अगस्त 2024)

बरेली। जिले में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने के आरोपी साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसका स्केच जारी कराया था। एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में की। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की।

नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया। नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-