Breaking News

बुलडोजर अफसरों के जी का जंजाल बना, भाजपा विधायक बोले बुलडोजर आया तो नहर में घुसेड़ दूंगा, देखिए वीडियो कैसे हड़का रहे अधिकारियों को?

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2024)

कानपुर। देश में बुलडोजर की राजनीति चरम पर है। उत्तर प्रदेश की सरकार के मुखिया जहां बुलडोजर बाबा के नाम से जाने जाते हैं वहीं अब इस बुलडोजर का भाजपा विधायक ही विरोध करने लगे हैं। लेकिन दूसरी ओर अफसरों के सामने एक बड़ी समस्या आ रही है। इस समस्या को जानने के लिए आप इस खबर को पढ़ें और वीडियो को जरूर देखें। ताकि बुलडोजर के साइड-इफेक्ट से आप भी रूबरू हो सकें।

दरअसल कानपुर की गोविंद नगर सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक बुलडोजर एक्शन को लेकर अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि किसी ने अतिक्रमण नहीं कर रखा है। किसी का घर गिराने वाले तुम हो कौन? सरकार गरीब लोगों को घर दे रही है और आप लोगों का घर गिराओगे।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-