Breaking News

अजब गजब :”सांड” की तरह एडीएम ने किया शख्स पर हमला, अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे लोग कि तभी…. देखिए वीडियो आप हैरान रह जायेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2024)

वाराणसी । अधिकारी का गुस्सा आपने कई बार देखा होगा लेकिन वाराणसी के एडीएम आलोक कुमार ने एक नयी इबारत लिख दी। जी हाँ, एडीएम साहब इतने गुस्से में आ गए कि सांड की तरह एक शख्स पर सिर से हमला कर दिया।

आप भी हैरत में पड़ जायेंगे ये वीडियो देखकर। वीडियो में अधिकारी महोदय एक शख्स पर अपने सिर से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने सिर से इतनी तेजी से हमला किया कि शख्स घायल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अमला एक होटल को गिराने पहुंचा था, इस दौरान कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी बीच अधिकारी को गुस्सा आया और उन्होंने हमला कर दिया। अब ये वीडियो वायरल है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।वाराणसी के वरुणा नदी क्षेत्र के दो होटल को गिराने के लिए कई अधिकारी  बुलडोजर लेकर पहुंच गए। बुलडोजर को देखते हुए होटल मालिक परेशान हो गए और विरोध करने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एडीएम सिटी विरोध करने लोगों पर भड़क गए और हमला कर दिया।

एडीएम सिटी आलोक कुमार की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों से उलझ गए। एडीएम सिटी होटल गिराने का विरोध करने पहुंचे एक शख्स को सिर से मारते दिखे। एडीएम का हमला इतना तेज था कि शख्स थोड़ी देर के लिए सन्न हो गया। अब एडीएम सिटी आलोक कुमार का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हमला करने के तरीके को तरह-तरह के नाम दे रहे हैं।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-