Breaking News

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पिरान कलियर साबिर दरगाह पहुंचे कांवड़ियों ने चढ़ाया प्रसाद, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2024)

हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों ने पिरान कलियर साबिर पाक दरगाह में साबिर पाक के दरबार में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। साथ ही साथ उन्होंने भाईचारा व एकता की मिसाल भी पेश की। उन्होंने कहा कि हम हरिद्वार से जल लेकर शिवजी के दरबार में जल अर्पण करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि पिरान कलियर भी एक धार्मिक स्थल है, उसी को लेकर हम यहां पर प्रार्थना करने पहुंचे हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि देश में भाईचारा व शांति बनी रहे।

बीते बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे पंजाब, हरियाणा, मुम्बई, चंडीगढ़, के नरेश कुमार, करन, लक्खन, बबलू शर्मा, प्रेम निकाजु, कर्मचंद, राजकुमार व अन्य कांवडियों का एक जत्था रुड़की स्थित पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह पहुंचा। यहां सभी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में हाजिरी पेश की। इस दौरान कांवड़ियों ने दरगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश करने के साथ-साथ देश में भाईचारा और शान्ति के लिए दुआ की।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-