Breaking News

एन एस जी कमांडो पहुंचे श्री राम जन्मभूमि परिसर,जानिए क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2024)

अयोध्या । धर्म नगरी अयोध्या की सुरक्षा को लेकर एनएसजी कमांडो की टीम श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गई है। जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर प्रबंधन के साथ ही सुरक्षा से संबंधित विधाओं का अभ्यास भी करेंगे।

इस दौरान अति उच्च प्रशिक्षण से सुसज्जित कमांडो हेलीकॉप्टर से उतरने, ऊंचे स्थानों पर चढ़ने और संकटकालीन स्थिति से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास करेंगे। कमांडो सबसे पहले अयोध्या के पुलिस लाइन पहुंचे और फिर गाड़ियों का लंबा चौड़ा काफिला हूटर बजाते हुए,श्री राम जन्मभूमि परिसर के 11 नंबर गेट पर पहुंचा।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-