Breaking News

“अरे यार धूप ही तो है…. रुको पिघल थोड़ी जाएंगे !!, देखिए डीएम का वायरल वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो ( 17 जुलाई 2024)

देवरिया। ज़िले की नई जिलाधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का समस्याएं सुनने के दौरान एडीएम को दिया गया एक जबाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल नयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल  बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही थी और वहां लोगों से बात कर रही थी। इसी दौरान धूप काफी तेज थी। तेज धूप की वजह से  जब अपर जिलाधिकारी ने बार-बार तेज धूप का हवाला देकर उनसे बैठकर बात करने का आग्रह किया। इस पर मैडम ने कहा कि”अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जायेंगे ।इस दौरान मौके पर काम मे लापरवाही पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग  के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का एडीएम को इस अंदाज में समझाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-