Breaking News

रामनगर के पत्रकार जितेंद्र पपनै के निधन पर काशीपुर मीडिया सेंटर ने जताया शोक

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई 2024)

रामनगर।अमर उजाला से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै का निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार अचानक से गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तीस वर्षों से जितेन्द्र पपनै अमर उजाला से जुड़े थे।वह नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शब्द दूत परिवार उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता है। काशीपुर मीडिया सेंटर ने पत्रकार जितेंद्र पपनै के निधन को पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-