Breaking News

काशीपुर: करेंट की चपेट में आकर सांड की दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो कहां हुआ हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2024)

काशीपुर। मानपुर रोड पर प्रेक्षागृह के गेट पर लगे खंबे पर आ रहे करेंट की चपेट में आकर एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई। विद्युत विभाग को सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

मानपुर रोड स्थित प्रेक्षागृह के गेट पर बिजली का खंबा लगा है। बारिश की वजह से खंबे में करंट आ रहा था। इसी बीच खंबे के आसपास पड़े कूड़े में अपने लिए भोजन की तलाश करते हुए सांड वहां पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां खंबे के आसपास बिखरे कूड़े की वज़ह से आवारा घूम रहे पशु विचरते रहते हैं। यह सांड भी अक्सर वहां देखा जाता है। लेकिन आज खाने की तलाश ने एक निरीह जानवर को मौत के मुंह में धकेल दिया है।

लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के इस खंबे की लाइट काफी दिनों से ख़राब है। लेकिन आज हो रही बारिश के चलते खंबे में कर्रेंट दौड़ रहा था। जैसे ही सांड ने खंबे को छुआ पलक झपकते ही उसने दम तोड़ दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-