Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा :टैंपों ट्रैवलर नदी में समाया दस से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जून 2024)

उत्तराखंड में एक बड़ब हादसे में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सान्त्वना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर  एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है।

एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई। हादसे में सात यात्री घायल बताया जा रहे हैं. रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-