Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर के द्रोणासागर तीर्थ में युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2024)

काशीपुर । प्रसिद्ध तीर्थ स्थल द्रोणासागर में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की शिनाख्त हो गई है। आईटीआई पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान चंदन झा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहरीले पदार्थ सेवन बताया जा रहा है हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पायेगी। शव एक मंदिर की छत पर मिला। वहीं आपको बता दें कि द्रोणासागर तीर्थ पर नशेड़ी लोगों का भी जमावड़ा अक्सर देखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, महापौर दीपक बाली ने दिखाई वितरण वाहन को रवाना किया झंडी दिखाकर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026)  काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-