Breaking News

उत्तराखंड: तुंगनाथ में भरतनाट्यम कर श्रद्धा और अभिषेक ने बनाया रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मई, 2024)

कुछ कर दिखाने का जज्बा इंसान को बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना करने का साहस देता है। ऐसा ही काम दून के दो कलाकारों ने किया। दोनों ने अपनी-अपनी कला के माध्यम से अपने अराध्य को पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही लोगों के बीच एक गहरी छाप छोड़ी है।

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ में भरतनाट्यम और कैलीग्राफी कर दून के युवा कलाकार श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अब वह पंचकेदार में नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

देहरादून की अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा और अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी की प्रस्तुति देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। दोनों बचपन के दोस्त होने के साथ-साथ भागवान शिव के भक्त भी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-