Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी:उत्तराखंड में अगले दो दिनों में तापमान में और होगी बढ़ोत्तरी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर को छोड़ अन्य जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2024)

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में आज अत्यधिक गर्मी महसूस की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य मैदानी हिस्सों में भी तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक तापमान रूड़की में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घण्टों में राज्य के तापमान में और अधिक बढोतरी होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-