Breaking News

उत्तराखंड :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी कमलजीत कौर ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2024)

देहरादून । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रदेश की महिलाओं के लिए सशक्तीकरण की मिसाल बन रहा है। मिशन से जुड़ने के बाद महिला समूहों की महिलाओं को रोजगार भी मिला है और वह अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत करने में भी सहयोग दे रही है। आजीविका मिशन से कई महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

देहरादून के डोईवाला के जीवन वाला गांव की एक महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डोईवाला से जुड़ी है, तब से उनकी और उनके साथ जुडी तमाम महिलाओं ने अपना खुद का रोजगार स्थापित किया है। इसके तहत समूह की महिलाओं ने दोने, पत्तल बनाने का कारखाना, सरसों के तेल पिरोने का कारखाना और आटा चक्की व मसाला चक्की लगाकर रोजगार स्थापित किया है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे सामानों की बाजार में भी अच्छी खासी मांग होने से महिलाओं के चेहरे खिले हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-