Breaking News

25 मई से आरंभ हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, राज्यपाल करेंगे पहले जत्थे को रवाना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मई 2024)

चमोली। हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये कल प्रदेश के राज्यपाल ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में पहले जत्थे को रवाना करेंगें।

श्री हेमकुण्ड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएँगे। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए यात्रा से पहले पैदल मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं हेमकुंड ट्रस्ट गोविंद घाट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कल राज्यपाल गुरमीत सिंह ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए पहले जत्थे को रवाना करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-