Breaking News

रानीखेत में 9 वें किताब कौतिक में 70 हजार किताबों की लगी प्रदर्शनी, लोक गायिका कमला देवी ने दी प्रस्तुति, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2024)

काशीपुर । रानीखेत में 9वें किताब कौतिक का अयोजन किया गया। रानीखेत में पहली बार आयोजित किये गए किताब कौतिक का शुभारंभ पहले दिन कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर एस.के. यादव और छावनी परिषद के सी.ई.ओ कुनाल रोहिला ने किया। आज इस किताब कौतिक का समापन हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने किताब कौतिक में लगाई गई किताबों, काष्ठ कला, हस्त शिल्प और पिरूल से बनी वस्तुओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कौतिक में लगभग 70 हजार किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी हस्त शिल्प और स्वनिर्मित कलाओं की प्रदर्शनी लगाई।

क़िताब कौतिक में लोक गायिका कमला देवी, बाल लोक गायक शिवांशु मेहता, जागर गायिका बसंती बिष्ट ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस आयोजन के दौरान हिंदी समेत कुमाऊंनी और गढ़वाली साहित्य पर परिचर्चा भी की गई। इससे पहले कुमाऊं मंडल के 8 क्षेत्रों में ये आयोजन किया जा चुका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-