Breaking News

दुखद :वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोडी का निधन, सूबे में शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2024)

देहरादून। उत्तराखंड से एक दुखद खबर आ रही है। वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त थे। उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे।

इन दिनों कैलाश गहतोडी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां आज सुबह उनके निधन हो गया।

कैलाश गहतोडी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन इन दिनों उन्होंने काशीपुर में ही अपना आवास बना लिया था। काशीपुर में वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे।

कैलाश गहतोडी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पॉलीटेक्निक परीक्षा विवाद: नकल से शुरू हुआ बवाल, शिक्षकों से मारपीट के आरोपी दरोगा का निलंबन,बेटे को नकल करने से रोकने से नाराज था दारोगा

🔊 Listen to this इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा, परीक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-