@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2024)
इस वक्त हर तरफ इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार छाया हुआ है. आईपीएल के इस सीजन में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बीते रोज़ केकेआर की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से हुई. इस मुकाबले में भी केकेआर ने 8 विकेटों से बड़ी जीत दर्ज की. मुकाबले को देखने शाहरुख खान भी पहुंचे थे. इस दौरान स्टेडियम से शाहरुख खान का ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि लोग उनकी तारीफें करने लगे.
मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान कुर्सी के नीचे गिरे हुए केकेआर के झंडे को उठाते नज़र आए. जहां शाहरुख बैठे थे वहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कुछ झंडे जमीन पर गिरे हुए थे. जैसे ही किंग खान ने जमीन पर टीम का झंडा देखा उन्होंने उसे उठाया. इसके बाद उस झंडे को किंग खान ने अपने बॉडीगार्ड को दे दिया. इसके बाद उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन भी किया. शाहरुख के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं.
इस मैच को देखने के लिए शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान और बेटे अबराम खान भी कोलकाता पहुंचे थे. यही नहीं सुहाना की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी स्टेडियम में केकेआर को चियर करने के लिए मौजूद थीं. सभी सितारे स्टेडियम में मैच का जमकर लुत्फ उठाते नज़र आए. अनन्या और सुहाना अक्सर केकेआर के मैच में नज़र आती रहती हैं.
मुकाबले में क्या हुआ?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी की. सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 161 रन बनाए. लखनऊ की तरह से सबसे ज्यादा 45 रन निकोलस पूरन ने बनाए. मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके. दूसरी पारी में केकेआर को 20 ओवर में 162 रन बनाने थे, लेकिन केकेआर की टीम ने 15.4 ओवर में ही 162 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. फिल सॉल्ट 89 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal