Breaking News

तेजाब पिलाकर बेटे को मारा… बगीचे में मिला युवक का जला हुआ शव, घरवालों ने लगाए आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2024)

बिहार के दरभंगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बगीचे में एक युवक का शव जला हुआ मिला है. मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को तेजाब पिलाकर मारा गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

मामला दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौर गांव के पास एक बगीचे का है. यहां स्थानीय लोगों के बगीचे में पहुंचने के बाद युवक का का जला शव मिला था, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या बताया पुलिस ने?

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक कनौर गांव का रहने वाला था, जिसकी उम्र 35 साल थी. मृतक युवक की मां का नाम किशोरी शाह है. फिलहाल बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों का आरोप है कि बेटे को तेजाब पिलाकर उसकी हत्या की गई है. परिवार से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले में इस एंगल की जांच कर रही है.फिलहाल घटनास्थल पर सदर टू कमतौल की एसडीपीओ ज्योति कुमारी पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटी हैं. मृतक युवक सोने और किराने का व्यवसाय करता था.

एसपी सिटी ने क्या बताया?

वहीं दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्या ने भी मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि मृतक युवक के शव को देखकर लग रहा है कि एसिड का इस्तेमाल हुआ है. हालांकि,जांच के बाद ही वे किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ये सच है झूठ नहीं :प्रमाणित किया जाता है कि डॉग बाबू (Dog Babu), पिता (Father) कुत्ता बाबू (Kutta Babu), माता (Mother) कुतिया देवी (Kutiya Devi), ग्राम. चौंकिए मत अपने देश में बन गया कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, कार्रवाई की तैयारी

🔊 Listen to this सरकारी पोर्टलों पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-