Breaking News

इक्वाडोर में बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां, 8 लोगों की मौत, 8 घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल, 2024)

क्विटोः इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाक्विल में बंदूकधारियों के एक समूह के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब सात बजे हथियारबंद व्यक्ति वाहन में सवार होकर आए और लोगों के समूह पर हमला कर दिया। 

मंत्रालय ने बताया कि हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल छह अन्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। किसी समूह ने हमले की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग : करोड़ों का कैश लेकर जा रहा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान क्रैश, 15 की मौत — सड़क पर बिखरे बैंक नोट, 30 से अधिक घायल

🔊 Listen to this एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट के पास एक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-