Breaking News

कर्णप्रयाग में हंगामा: सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026)

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में आज उस समय तनाव फैल गया जब सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद कुछ श्रद्धालुओं द्वारा तलवारें लहराने और हमला करने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारण बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :महाराणा प्रताप चौक के ढाई दशक पूर्व बंद कुंये को खोलने की सुगबुगाहट से दुकानदारों की बढ़ी चिंता, महापौर दीपक बाली ने दिये संकेत, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) काशीपुर। नगर निगम द्वारा शहर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-